सोनभद्र 15 साल से अब तक सड़क की मरम्मत नही होने से परेशानी
सोनभद्र म्योरपुर/विजय कुमार यादव

म्योरपुर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री में मुख्य सड़क बराई डांड़ कोलहिया से ढाई किलोमीटर जो चीखला टोले को जोड़ता है जहां पर 60 -70 घर के आमजनों के आवागमन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस टोले के निवासी कई बार लिखित,मौखिक,रूप से जनप्रतिनिधि, एवं ग्राम विकास अधिकारी को शिकायत दर्ज कराया गया लेकिन ग्राम विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को कोई सूझ, बुझ नही।इस टोले में आवागमन का रास्ता ही नही बिजली,पानी,सड़क,के लिए दर दर भटक रहे हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है।इस रास्ते से उस टोले तक सरकारी एंबुलेंस भी समय से नही पहुंच पाती।गांव के चीखला टोले से ढाई किलो मीटर दूर मुख्य सड़क पर ही रहती है,बच्चों को विद्यालय आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ऐसे में ग्रामवासी रामशुशील,श्रवण,राजकुमार,संदीप,प्रमोद,उमाकांत,राजेश,सुनीता,रहीस,रामप्रवेश,आदि लोगों ने कहा कि इस रास्ते संबंधित कई बार अधिकारी,प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन इस पर कोई अधिकारी,प्रतिनिधि आज दिन तक देखने को भी नही आए ऐसे में हम ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम विकास अधिकार,जनप्रतिनिधि के मिली भगत से समस्त विकास कार्य कागजों पर पूर्ण किया जाता है।ऐसी सड़क की स्थिति है कि उसमें पैदल चलना दुश्वार है।बिजली के पोल नही हैं,पानी की भी समुचित व्यवस्था नही है।ग्रामीणों का कहना है ग्राम विकास अधिकारी,जनप्रतिनिधि तत्काल मौका जांच करते हुए ढाई किलोमीटर जर्जर सड़क को मरम्मत, एवं पक्की,कराना अति आवश्यक है अन्यथा हम ग्रामीण अगली कड़ी कार्यवाही करने को मजबूर होंगे।
















Leave a Reply