Advertisement

आगरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बंद घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बंटी कुरैशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज

आगरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बंद घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


दोनों गिरफ्तार हुऐ अभियुक्तों
पर 42 मुकदमे दर्ज हैं दिन में करते थे रेकी और रात में करते थे वारदात ताकि पूरा हो सके शोक सिकंदरा पुलिस ने आगरा में बंद घरों और फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 32 हजार रुपये नकद पीली और सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं आगरा जिले में अचानक बढ़ी चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। पुलिस लगातार इनका पर्दाफाश करने के लिए कार्रवाई में जुटी हुई थी इसी के चलते पुलिस को बड़ी सफलता मिली और यूपीएसआईडीसी रोड शास्त्रीपुरम से चोरी के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम इंदल और विजय यादव हैं एसीपी ने किया खुलासाएसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में चोरी की कई घटनाएं हुई थीं इनके खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई थीं

आगरा कमिश्नरेट की एसओजी सर्विलांस और सिकंदरा पुलिस ने संयुक्त अभियान में यह सफलता हासिल की है दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें आरोपी इंदल के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं आरोपी विजय यादव पर 25 अपराधिक मामले दर्ज है पुलिस ने इस से चोरी किए हुई नकदी आभूषण बरामद किए है शोक पूरा करने को करते थे चोरी पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर आरोपियों ने बताया कि हम दिन में रेकी करते हैं और रात में बंद घरों और फैक्ट्रियों को निशाना बनाते हैं चोरी के माल को आधा-आधा बांट लेते हैं और इस पैसे से अपनी हवस पूरी करते हैं। इन शातिर लोगों ने हाल ही में हुई चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है। इनमें दो घर और एक फैक्ट्री शामिल है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!