Advertisement

मंत्री जयवीर सिंह ने मार्ग, चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया

रिपोर्ट – जाज़िब उमर
जनपद – मैनपुरी

मंत्री जयवीर सिंह ने मार्ग, चौड़ी करण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया

मैनपुरी 15 फरवरी, 2025- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रू. 624.01 लाख की लागत से किशनी-भावंत-मैनपुरी-औंछा-जसराना मार्ग के शहरी भाग का 04-लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह सड़क एक व्यवस्थित, आदर्श सड़क बनेगी, माह जून 2025 तक सड़क का कार्य पूर्ण होगा, सड़क के सौन्दर्यीकरण, चौड़ीकरण से जहां एक ओर लोगो को आवागमन में सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होने कहा कि बाजार का मुख्य भाग होने के कारण यह मार्ग पर काफी व्यस्त रहता है, बाजार की व्यस्तता के कारण इस भाग का यातायात घनत्व अधिक है, जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे व्यापारियों के व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इस कार्य के सम्पन्न हो जाने से नगरवासियों, व्यापारियों को जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी, इस मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने से एक तरफ तो लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं बाजारों की रौनक भी बढेगी।


पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपदवासियों के आशीर्वाद से यहां का विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ, जबसे यहां की जनता ने मुझे प्रतिनिधि चुना तब से विकास के मामले किसी को निराश नहीं किया, निश्चित रूप से जनपद के विकास का पहिया सत्त रूप से चला है, आने वाले दिनों में यह और तेज गति पकड़ेगा, आने वाले समय में बाईपास की परियोजना, बहुत बड़े क्षेत्र में आवास विकास परिषद द्वारा नयी कॉलौनी विकसित करायी जायेगी, यह सभी कार्य आप सबके सामने धरातल पर होंगे, नया बाईपास, नयी आवासीय कॉलौनी बनने के पश्चात एक नया मैनपुरी आप सबके सामने होगा, नया मैनपुरी-पुराना मैनपुरी मिलकर एक महानगर बनाने के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं, यह संकल्प पूरा होने तक लगातार विकास की परियोजनाएं धरातल पर उतारने का कार्य संचालित रहेगा, जनपद के सौन्दर्यीकरण, म्यूजियम, ऑडोटोरियम, बनकर पूर्ण होगा तब जनपद महानगर की स्थिति में दिखेगा।
श्री सिंह ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र सदर में नयी सड़कें बनना शुरू हो चुकी हैं, पहले कुरावली क्षेत्र की सड़कों पर गढ्डे ही गढ्डे हुआ करते थे लेकिन अब परिवर्तन तेजी से हो रहा है, जनपद का सर्वागीण विकसित हो, हर तरीके से महफूज हो, गुण्डई, दबंगई, अराजकता से मुक्त हो, दलाली, ठगई, वसूली से मुक्त जनपद बने यह हमारा प्रयास है इसके लिए सत्त रूप से हम कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि महाकुम्भ का सफलतम आयोजन संचालित है, कल तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रृद्धालु मॉ त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं, आशा के ऊपर सनातन संस्कृति को मानने वाले देश-दुनियां के श्रृद्धालुआंे ने आस्था की डुबकी लगाकर सनातन को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि मैनपुरी के लोग अपने आपको गौरवशाली महसूस करे कि जनपद की अगुवाई में सनातन धर्म को परम वैभव को ऊचाईयों पर ले जाने का कार्य हुआ है, जिसका श्रेय आप सबको जाता है, आप सबके सहायोग से जनपद सत््त विकास की यात्रा में आगे चल रहा है, यह विकास की यात्रा यूहीं आगे बढती रहेगी। उन्होने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व जनपद की पहचान पिछड़े जनपद के रूप में थी, अपराधियों का बोलवाला था, जमीनों पर अनाधिकृत कब्जे, गरीबों का उत्पीड़न खुलेआम होता था, अन्य प्रदेशों में गुण्डई, लफगंई के नाम से जनपद जाना जाता था लेकिन अब विपरीत स्थिति है, विकास, धार्मिक समरसता, आपसी भाईचारे के साथ अमन-चैन का वातावरण इस जनपद की पहचान बन चुका है, एक दूसरे को सम्मान देते हुये परम वैभव और ऊचाईयांे पर जनपद को ले जाने का कार्य हुआ है।
इस दौरान अनुजेश प्रताप यादव, बबलू पाण्डेय, उदय चौहान, अमित गुप्ता, सुनील भदौरिया, श्यामू चौहान, पियूष चन्देल, शुभम गुप्ता, मंजूषा चौहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.के. चौधरी, अधिशाषी अभियंता अजय भास्कर आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!