बंटी कुरैशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज
आगरा किले में पर्यटक हुआ बीमार चिकित्सा सो ने दी सुविधा तो विदेशी पर्यटक को ने डॉक्टर का जीता दिल

किले में बेटा बीमार हुआ तो तुरंत किया इलाज पर्यटक बोला आपके सहयोग के लिए शुक्रिया स्थानीय निवासी भले ही सरकारी चिकित्सा सुविधाओं से संतुष्ट न हों, लेकिन यहां की चिकित्सा सुविधाएं और डॉक्टरों के जवाब ने एक विदेशी पर्यटक का दिल जीत लिया। आगरा किला घूमने के दौरान उसका बेटा अचानक बीमार हो गया और उसे स्मारक के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से लेकर जिला अस्पताल में बेहतर इलाज मिला। कुछ ही देर में बेटे की तबीयत में सुधार होने पर पर्यटक बेहद खुश हुआ। जाते-जाते उसने यहां की चिकित्सा सुविधाओं और डॉक्टरों की तारीफ की। साथ ही कहा- आपके सहयोग के लिए शुक्रिया। दरअसल, तुर्की का एक पर्यटक अपने परिवार के साथ दिल्ली, आगरा, जयपुर भ्रमण के दौरान शनिवार को आगरा किला पहुंचा था। इस दौरान उसके 11 वर्षीय बेटे मुस्तफा मलिक की अचानक तबीयत खराब हो गई।
सूचना मिलने पर किले पर तैनात कर्मचारियों ने विदेशी पर्यटक के बेटे को व्हील चेयर मुहैया कराई फिर उसे किले के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लाया गया। यहां डिस्पेंसरी पर मौजूद मेडिकल टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटक के बेटे को कमजोरी के कारण चक्कर आ गया था अपने बेटे की हालत में सुधार होने पर विदेशी पर्यटक के चेहरे पर खुशी छा गई। उसने आगरा किला और जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों का आभार जताया। उसने हाथ जोड़कर कहा आपकी मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद…धन्यवाद भारत













Leave a Reply