Advertisement

क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं नें किया तुलादान आप सबके द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ प्रयास करूंगी,सरोज राजपूत

क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं नें किया तुलादान आप सबके द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ प्रयास करूंगी,सरोज राजपूत

टीकमगढ़। भाजपा क़ी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और आमजनमानस द्वारा भव्य स्वागत और तुलादान किया गया, आज बुडेरा,बड़गांव मंडल में प्रवास किया जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं आम जनमानस द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत,तुलादान कार्यक्रम किया गया, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि लार में टिंकू जैन व बड़गांव मंडल में नगर परिषद अध्यक्ष रामलाल प्रजापति द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ तुलादान कार्यक्रम किया गया,सरोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं आम जनमानस से मुलाकात करते हुए उनका आशीर्वाद लिया

भाजपा जिलाध्यक्ष राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही समर्पण निधि कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता व आमजन सहयोगी बने , जो आप सबके द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ प्रयास करूंगी, मेरे दरवाजे चौबीसों घंटे जनता व कार्यकर्ताओं के लिए खुलें है, पार्टी के कार्यक्रमों के तहत जिला स्तर , मंडल स्तर,बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर बैठकें निरंतर चल रही है,

पार्टी को सशक्त बनाने का प्रयास जिले की समस्त विधानसभाओं में प्राथमिकता से रहेगा, कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी,पूर्व विधायक राकेश गिरी गिस्वामी आशुतोष भट्ट,रोहित खटीक, राहुल तिवारी, रीतेश भदौरा, मनोज देवलिया, अनिल प्रताप लोधी,सुशीला राजपूत, पुष्पा यादव,जनमेजय तिवारी, बड़गांव मंडल अध्यक्ष सुनील रैकवार, बुडेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक, अंशुल व्यास,महेश गौतम, रतन टाटा लोधी, अंकित तिवारी, राकेश लोधी, संदीप चिंचलेकर, जगदीश असाटी आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सत्यार्थ न्यूज़ से चंद्रप्रताप सिंह क़ी रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!