पिछले 04 वर्ष से फ़रार 02 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
सत्यार्थ न्यूज़ से चंद्रप्रताप क़ी रिपोर्ट

टीकमगढ़ :-थाना प्रभारी चंदेरा उप निरीक्षक नीतू खटीक नें वताया क़ी पुलिस कप्तान टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,एस.डी.ओ.पी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा फ़रार,इनामी,स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में पिछले 04 से फ़रार 02 स्थाई वारंटी अरविंद पिता संतोष यादव निवासी गोटेट एवं रूपसिंह पिता भुवानीदास यादव निवासी गोटेट को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया,उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नीतू खटीक,दयाराम चक्रवर्ती, सउनि करण सिंह, प्रधान आरक्षक घनश्याम खटीक,आरक्षक योगेन्द्र,गणेश,हृदेश बुंदेला,वीरन यादव,भारतेन्द्र प्रजापति,जितेंद्र,ब्रजेश अहीरवार,दिनेश अहीरवार,महिला आरक्षक अंकिता शर्मा की सराहनीय भूमिका रही

















Leave a Reply