शिव-पार्वती मंदिर की जमीन गिरवी रख हथियाया लोन, मृतक दिखा करा ली थी वरासत, हतप्रभ कर देने वाले हैं आरोप
मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण और प्रशासन की तरफ से अधिकृत की गई कमेटी के पदाधिकारियों का नाम लाल रंग से मिटाने को लेकर मामला गरमाया हुआ है।
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

घोरावल/ सोनभद्र- शिवद्वार स्थित ऐतिहासिक शिव धाम से जुड़ी जमीन को हथियाने की रची जा रही कथित साजिश को लेकर लगाए जा रहे आरोप हतप्रभ कर देने वाले हैं। शिव-पार्वती को मृतक दिखाकर वरासत कराए जाने का मामला तो चंद दिन पूर्व सामने आया ही था अब एक और शिकायत में शिव पार्वती के नाम दर्ज जमीन में, मृतक दिखाते हुए वरासत दर्ज कराने के साथ ही, शिव-पार्वती की जमीन पर ढाई लाख से अधिक का कथित लोन हासिल करन का प्रकरण सामने आया है।
दिलचस्प मसला है कि ऐतिहासिक धाम शिवद्वार से जुड़ा यह मसला, पिछले एक साल से खासा उलझा हुआ है लेकिन अब तक इस मसले का सही हल नहीं निकाला जा सका है। अब मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण और प्रशासन की तरफ से अधिकृत की गई कमेटी के पदाधिकारियों का नाम लाल रंग से मिटाने को लेकर मामला गरमाया हुआ है। प्रकरण में मंडलायुक्त और एसपी की तरफ से जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।


















Leave a Reply