Advertisement

सोनभद्र -श्रद्धालुओं से भरी दो बसों में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

श्रद्धालुओं से भरी दो बसों में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

बभनी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-अम्बिकापुर मार्ग पर पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

★ एक बस महाकुम्भ जा रही थी जबकि दूसरी बस महाकुम्भ से लौट रही थी

 

(सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-अम्बिकापुर मार्ग पर पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार उड़ीसा से एक निजी बस से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से प्रयागराज महाकुंभ से दूसरी बस से वापस छत्तीसगढ़ जा रही थी । पिपराखांड पैट्रोल पंप के पास दोनों बसों में सीधी टक्कर हो गयी । इस दुर्घटना में कुमारी लतारथ 62 पत्नी हर्षरथ निवासी कंधमाल उड़ीसा की मौत हो गई । जबकि छोटी बहन मामी कुंडा 45 निवासी कंधमाल उड़ीसा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके साथ ही रामांचल पानीग्राही 48 निवासी तुमडीबंध, कृष्ण चंद्र 50 निवासी ब्रह्मपुर उड़ीसा भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल महिला को पीआरबी 112 वाहन से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दोनों बसों के तीर्थयात्रियों को वापस घर भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन साथ में हैं, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!