Advertisement

सोनभद्र -भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क निर्माण मानक के विपरीत हो रहा पक्की सडक निर्माण कार्य विभाग बना मूकदर्शक

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क निर्माण मानक के विपरीत हो रहा पक्की सडक निर्माण कार्य विभाग बना मूकदर्शक

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रामगढ/सोनभद्र चतरा विकास खंड के पडरी कलां संपर्क मार्ग बहुत दिनों से सड़क उखड़ कर गड्ढे में सड़क हो गई थी लंबी मांग के बाद बनना तो शुरु हुआ लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयाl चतरा विकास खंड के पडरी कलां गांव के मुख्य रोड से कई गांवों से जोड़ता है,इसी रोड से आटो बस फोरविलर चलती है दर्जनों गांव के लोग पडरी कलां होते हुए व्लाक से जिला मुख्यालय तक जाते हैंl पिछले कई वर्षों से यह संपर्क मार्ग की मरम्मत न होने से यह पूरी तरह जर्जर रोड गढ्ढा युक्त हो गया था,गांव के तमाम लोगों ने रोड बनाने की मांग कर रहे थे किसी तरह इस पर शासन की नजर पड़ी एक सप्ताह पूर्व इस संपर्क मार्ग को बनाने का कार्य शुरु हुआ जिस हाल में सडक पहले उखडी हुई गढ्ढा युक्त थी उसी के उपर पूर्व में पड़े उखडे हुए मटेरियल के साथ ही नाम मात्र की सोलंग व गिट्टी डाल दी गईl इसके बाद बगैर कुटाई पानी का छिड़काव किए हुए ही उसकी पेंटींग की जारही है एक तरफ से पेंटिग होरही है दुसरी तरफ से उखडती जारही है वर्तमान में पडरी कलां गांव तरफ से पेंटिंग का कार्य शुरु किया गया है अभी लगभग 600 मीटर के आस पास ही पेंटिंग का कार्य हुआ है लेकिन पेंटिंग का नजारा देख कर लोगों की नजरें चौधिआ रही हैंl इमल्शन घोल इस कदर सड़क पर गिराया जा रहा है की धूल तक नहीं मिट रही धुल उडरही है उसके बाद नाम मात्र का कोलतार सड़क पर छिड़क कर पेंटिंग का कार्य बतौर कोरम पूरा किया जा रहा हैl यह कार्य P,W,D विभाग के द्वारा कराने की बात कहीं जा रही है जिस तरिके से सडक बनाई जारही है मौके पर यदि जांच कराई जाय तो कोलतार का उपयोग न के बराबर किया जा रहा है ऐसे में सड़क की गुणवत्ता तो खराब होगी ही जिस तरिके से सडक बनाइ जारही है पुरे रोड मे खाला उचां जहा गढ्ढा है वहा गढ्ढा ही दिखरहा है यह रोड महिनो भर के अन्दर खराब हो जाएगी सरकारी धन का खुली लुट की जारही है इस ओर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!