जौनपुर: सिकरारा पुलिस ने भाजपा नेता की हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार….

रिपोर्टर– फिरोज खान पठान
जौनपुर: डा० अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व श्री परमानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिकरारा मय हमराह द्वारा दिनांक-07.03.2024 को हुई हत्या में पंजीकृत मु0अ0सं0-55/24 धारा-302/34/120B भादवि से सम्बन्धित मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव उर्फ लालबहादुर यादव निवासी ग्राम विशुनपुर व ग्राम सीठापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर रीठी गड़हरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता अभियुक्त-
1. विजय कुमार यादव पुत्र स्व0 लालजी यादव उर्फ लालबहादुर यादव निवासी ग्राम विशुनपुर व ग्राम सीठापुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0-55/ 24 धारा-302/ 34/ 120B भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य, –
1.श्री राजा राम द्विवेदी, थानाध्यक्ष थाना सिकरारा जौनपुर।
2.उ0नि0 कश्यप कुमार सिंह, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।
4.हे0कां0 विजय दूबे, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
5.का0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।
6.का0विमलेश यादव, थाना सिकरारा, जनपद-जौनपुर।
7.का0 अंकित सिंह, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर।


















Leave a Reply