Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संगम में लगाएंगी डुबकी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में जाने वाली दूसरी राष्ट्रपति*

रिपोर्ट (रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संगम में लगाएंगी डुबकी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में जाने वाली दूसरी राष्ट्रपति*

 

(प्रयागराज )राष्ट्रपति मुर्मू शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान उनकी यात्रा के मार्ग और कार्यक्रम को इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज के महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने जा रही हैं। यह आयोजन भारतीय इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना के रूप में याद किया जाएगा, क्योंकि वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। रविवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी, इस दौरान वह कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी जाएंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू क्रूज से जाएंगी संगम घाट
राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम सुबह करीब पौने दस बजे शुरू होगा। वह राजकीय विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर जाएंगी, जहां से वह कार द्वारा अरैल घाट पहुंचेंगी और फिर क्रूज के जरिए संगम तट पर जाएंगी। यहां वह पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे।

संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू धार्मिक आस्था को और मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन करेंगी। अक्षयवट हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण स्थल है और इसे अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह स्थल पुराणों में भी विशेष रूप से वर्णित है। इसके बाद, राष्ट्रपति बंधवा वाले लेटे हुए बड़े हनुमान जी का दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना करेंगी। उनका यह कदम न केवल धार्मिक आस्था की ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना का भी प्रतीक होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!