Advertisement

बहुआयामी व्यवसाय से रेबेका का संवरा जीवन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी

बहुआयामी व्यवसाय से रेबेका का संवरा जीवन स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी


बलरामपुर, 27 फरवरी 2026/ विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत चिलमा निवासी रेबेका महिला स्वयं सहायता समूह में जुड़कर लाखों रुपए वार्षिक आय के रूप में अर्जित कर रही हैं।
वे बताती है कि कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा उनका परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता था। सीमित आय के कारण घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। परिस्थितियों से हार मानने के बजाय रेबेका ने स्वयं शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर नया रास्ता चुना। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत स्वयं शक्ति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी। समूह के माध्यम से उन्हें बचत, ऋण एवं स्वरोजगार की जानकारी मिली। उन्होंने समूह से ऋण लेकर बागबानी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, किराना दुकान एवं कृषि कार्य को व्यवसाय के रूप में शुरू किया।

आज वे मेहनत कर लगभग 1 लाख 71 हजार रुपये की सालाना आय अर्जित कर रही है। आय में वृद्धि से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है जिससे बच्चों की शिक्षा, पोषण और घर की आवश्यकताओं की पूर्ति भी बेहतर ढंग से कर रही है और लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। रेबेका के प्रयास से उनकी आमदनी बढ़ी है साथ ही परिवार का जीवन स्तर भी सुधरा है। रेबेका बताती हैं कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग मिला। जिससे वे आत्मनिर्भता की राह पर अग्रसर हुई हैं, साथ ही अन्य महिलाओं को भी समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!