Advertisement

मंदसौर – निडर युवा सेवा संस्था और नंद सेवा समिति द्वारा 200 महिलाओं का किया गया सम्मान

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

निडर युवा सेवा संस्था और नंद सेवा समिति द्वारा 200 महिलाओं का किया गया सम्मान

निडर युवा सेवा संस्था और नन्द सेवा समिति,मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय नूतन स्कूल परिसर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 200 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह किन्नर गुरु अनीता दीदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला, डॉक्टर मधु जैन, पार्षद भारती पाटीदार, मेरी सखी से रेखा सोनी, एडवोकेट डोली मक्कड़ के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में निडर युवा सेवा संस्था से महिला मोर्चा सलमा सैयद मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा अध्यक्ष रानी अनिल अग्रवाल, सचिव किरण गणेश सोनगरा, नंद सेवा संकल्प समिति से मनीषा चौहान, सक्षम से डॉ. अलका अग्रवाल, निवेदिता नाहर भी मंचस्थ थी।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आज के समय में नारी शक्ति किसी से कम नहीं है

महिला सशतित्करण

सम्मान समारोह 2024

अनेक क्षेत्रों में पुरुषों से भो ज्यादा बढ़ चढ़कर नारी शक्ति द्वारा कार्य किया जा रहे हैं। ऐसा कोई भी कार्य आज अछूता नहीं रहा है जिसमें नारी शक्ति का हाथ नहीं लगता हो, अम, परिश्रम से लेकर उद्योग चलाने में भी नारी शक्ति अग्रणी है तो वहीं राजनीति के क्षेत्र में भी नारी आगे आई है पहले नारी शक्ति के बारे में कहा जाता था कि नारी एक अबला है लेकिन अब अचला नहीं सबला बन चुकी है और आवश्यकता पड़ने पर वह स्वयं झांसी की रानी चनने में भी पीछे नहीं रहती है।

अतिथियों ने कहा कि हम अपनी बेटियों को जो संस्कार देते हैं वह संस्कार हम अपनी बेटी को भी देवे। बिटिया कल का भविष्य है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में

नारी शक्ति को आगे बढ़ने का कार्य किया है। आज हर क्षेत्र में हर क्षेत्र में अग्रणी है।

स्वागत उद्बोधन मारवाड़ी मंच महिला शाखा अध्यक्ष रानी अनिल अग्रवाल ने कहा कि मंदसौर शहर में मंदसौर शहर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा समय-समय पर नए-नए नवाचार किए जाते हैं आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान कर के तीनों संस्थानों ने एक उत्कृष्ट कार्य किया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली मातृशक्ति के अलावा पुलिस सेवा, सेना, बैंकिंग, राजनीति, श्रम करके अपना जीवन यापन करने वाली मंदसौर में ई-रिक्शा चलाने वाली बहनों के अलावा सेवा के क्षेत्र में कार्य करने खाना बनाने वाली सिलाई करने वाली टोकरी बनाने वाली चटाई बनाने वाली और बांसड़ा कम्युनिटी में रहकर पढ़ाई लिखाई कर देश प्रदेश में अपनी जगह बना ने वाली मातृ शक्तियों का आज

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली 200 से अधिक मातृशक्ति का सम्मान किया गया।

आरंभ में अतिथियों का स्वागत नंद सेवा संकल्प समिति के अध्यक्ष दयाराम चौहान, सचिव डॉ. आबिद अंसारी, निडर युवा सेवा संस्था अध्यक्ष शहजाद हुसैन, , सलमा सैयद मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा की ओर से नेहा मित्तल, विद्या दोषी, अंजू मित्तल, उमा रांका, फल्लवी नागदा, मेजर उषा कुमावत, प्रोति पोरवाल, जया अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, श्वेत्ता पालीवाल, प्रतिभा भट्ट, संगीता भधानिया, नेहा सोमानी, वंदना त्रिवेदी, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने किया।

संचालन सिमरन मालवीय ने किया तथा आभार मारवाड़ी मंच सचिव किरण सोनगरा ने माना।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!