Advertisement

सोनभद्र -अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना घोरावल अंतर्गत ग्राम ओदार में आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम के दृष्टिगत आयोजक व अन्य लोगों के साथ मीटिंग की

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना घोरावल अंतर्गत ग्राम ओदार में आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम के दृष्टिगत आयोजक व अन्य लोगों के साथ मीटिंग की

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार संत रविदास जयंती, शबे रात, महाशिवरात्रि एवं होली पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर आज दिनांक 09.02.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह की अध्यक्षता में थाना घोरावल अन्तर्गत ग्राम ओदार में आयोजित होने वाले रविदास जयंती कार्यक्रम के दृष्टिगत ग्राम प्रधान/संभ्रान्त व्यक्तियों एवं आयोजक के साथ मीटिंग की गयी ।व थाना शाहगंज के ग्राम प्रहरीयों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गये । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना ओबरा पर व जनपद के समस्त थानों पर क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, व डी0जे0 संचालकों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी संप्रदाय वर्गों के धर्मगुरु, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, डी0जे0 संचालकों, नगर पंचायत विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण से वार्ता कर उपरोक्त त्यौहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!