Advertisement

सड़क हादसे में युवक की मौत पिकप चालक मौके से फरार

*✍️संवाददाता:- करनेश सिंह चौहान पुरवा उन्नाव*

 

*✍️सड़क हादसे में युवक की मौत पिकप चालक मौके से फरार*

 

*परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा*

*✍️ पुरवा उन्नाव:-* मौरावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान उमेर खेड़ा गांव निवासी राम भजन के रूप में हुई है। जो सूरत में नौकरी करता था। सोमवार को ही अपने गांव लौटा था।घटना पुरवा टंकी बुद्धि लाल स्कूल के पास की है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने राम भजन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के समय वह हिलौली मौरावां से लौट रहा था। अपने दोस्त की शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहा था।

परिवार में सबसे बड़े राम भजन के दो भाई और दो बहनें हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद डाला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही, तथा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी!

*दिनांक/07/02/2025/*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!