Advertisement

6 फरवरी 2025 गुरुवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग🕉️

दिनांक-06.02.2025

दैनिक गोचर राशिफल सहित
🕉️ शुभ गुरुवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)

____________आज विशेष____________
यदि आर्थिक तंगी बनी रहती है तो निवारण में
सहायक हो सकते हैं कपूर के कुछ उपाय
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
आज दिनांक………………….06.02.2025
कलियुग संवत्…………………………5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्……………………………..1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन…………………………………….उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… शिशिर
मास……………………………………… माघ
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि……..नवमी. रात्रि. 10.53 तक / दशमी
वार……………………………………. गुरुवार
नक्षत्र……..कृतिका. रात्रि 7.29 तक/ रोहिणी
चंद्रराशि…………….. वृषभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………. ब्रह्म. सायं-रात्रि. 6.41 तक / ऐंद्र
करण……………… बालव. पूर्वा. 11.42 तक
करण…….कौलव. रात्रि. 10.53 तक / तैत्तिल
……………………………………………
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
_________________________________
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
_______________________________
-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
________________________________
सूर्योदय…………………. प्रातः 7.13.16 पर
सूर्यास्त…………………. सायं. 6.18.07 पर
दिनमान-घं.मि.से…………………11.04.50
रात्रिमान-घं.मि.से……………….. 12.54.35
चंद्रोदय………………….12.22.02 PM पर
चंद्रास्त…………………….2.40.09 AM पर
राहुकाल..अपरा. 2.09 से 3.32 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 7.13 से 8.36 तक(अशुभ)
गुलिक……….प्रातः 9.59 से से 11.23 तक
अभिजित……….मध्या.12.24 से 1.08 तक
पंचक…………………………….आज नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त……………………… आज है
दिशाशूल…………………………दक्षिण दिशा
दोष परिहार……..दही का सेवन कर यात्रा करें
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…
_________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।

_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
________________________________
दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट 
________________________________
लग्न ………….. मकर 22°42′ श्रवण 4 खो
सूर्य …………….मकर 23°19′ श्रवण 4 खो
चन्द्र …………….वृषभ 2°53′ कृत्तिका 2 ई
बुध ^ ………….मकर 20°48′ श्रवण 4 खो
शुक्र ………….मीन 7°4′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
मंगल * …….. मिथुन 24°55′ पुनर्वसु 2 को
बृहस्पति * ……..वृषभ 17°3′ रोहिणी 3 वी
शनि ………कुम्भ 23°51′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
राहू * ……….मीन 5°27′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
केतु * ….. कन्या 5°27′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
_________________________________
दिन का चौघड़िया

शुभ……………….प्रातः 7.13 से 8.36 तक
चंचल………….पूर्वा. 11.23 से 12.46 तक
लाभ…………..अपरा. 12.46 से 2.09 तक
अमृत……………अपरा. 2.09 से 3.32 तक
शुभ……………….सायं. 4.55 से 6.18 तक
_________________________________

रात्रि का चौघड़िया
_________________________________
अमृत……….सायं-रात्रि. 6.18 से 7.55 तक
चंचल……………..रात्रि. 7.55 से 9.32 तक
लाभ…रात्रि. 12.45 AM से 2.22 AM तक
शुभ……रात्रि. 3.59 AM से 5.36 AM तक
अमृत….रात्रि. 5.36 AM से 7.13 AM तक
_________________________________
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.

_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
________________________________
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
________________________________

07.59 AM तक—कृतिका—-2———ई
01.43 PM तक—कृतिका—-3———उ
07.29 PM तक—कृतिका—-4———ए
01.15 AM तक—रोहिणी—–1——-ओ
07.02 AM तक—रोहिणी—–2——–वा उपरांत रात्रि तक—रोहिणी—–3——–वी

________राशि वृषभ – पाया स्वर्ण_______
________________________________
___________आज का दिन__________

व्रत विशेष…गुप्त नवरात्रि विधान आज संपूर्ण
गुप्त नवरात्रि……….नवम्(माता मातंगी पूजा)
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
अन्य व्रत विशेष……….. माघ स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष……………………………. .नहीं है
दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय वेटांगी दिवस
पंचक…………………………… आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)………………………आज नहीं है
खगोलीय……..धनिष्ठायां रवि प्रातः 7.50 पर
सर्वा.सि.योग………………….. .आज नहीं है अमृ.सि.योग……………………. आज नहीं है
सिद्ध रवियोग……………… प्रातः 7.50 तक
सिद्ध रवियोग…….. रात्रि. 7.29 से रात्रि पर्यंत
________________________________
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
_______________________________
दिनांक………………………. 07.02.2025
तिथि……………. माघ शुक्ला दशमी शुक्रवार
व्रत विशेष…………………………….. नहीं है
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
अन्य व्रत विशेष………… माघ स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…………………………… . नहीं है
पंचक…………………………… आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)……………………… आज नहीं है
खगोलीय.. धनिष्ठायां बुध सायं-रात्रि 6.32 पर
सर्वा.सि.योग……………………. आज नहीं है अमृ.सि.योग……………………..आज नहीं है
सिद्ध रवियोग……………….. संपूर्ण(अहोरात्र)
_______________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष आध्यात्म वास्तु राशिफल 
________________________________
यदि आर्थिक तंगी बनी रहती है तो निवारण में
सहायक हो सकते हैं कपूर के कुछ उपाय

कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी जीवन में पैसों की कमी बनी रहती है या फिर धन आपके पास टिकता नहीं है तो परेशान न हों. बस पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर से जुड़ा ये उपाय आजमाकर देखें।

हिंदू धर्म में कपूर को बहुत पवित्र माना जाता है. यही कारण है पूजा के बाद आरती करना जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी है कपूर जलाना भी. बिना कपूर के किसी भी धार्मिक कार्य को अधूरा माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने कपूर जलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि सुबह और शाम के समय जब भी घर में पूजा करें तो उस दौरान कपूर जरूर जलाना चाहिए.

धन की कमी दूर करता है कपूर

सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि कपूर सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है और वास्तु दोष दूर करने के साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में भी मदद करता है. कपूर के इस्तेमाल से जुड़े कुछ चमत्कारिक उपाय भी हैं जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो धन की कमी तो दूर होती ही है घर में बरकत और सुख-समृद्धि भी आती है. ऐसे में कपूर के ये आसान उपाय कैसे आपको मालामाल बना सकते हैं, यहां पढ़ें।

धन प्राप्ति के लिए कपूर के उपाय

1. अगर आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय से आपको जरूर लाभ होगा. इसके लिए रात के समय चांदी की कटोरी में (चांदी की कटोरी न हो तो कोई अन्य कटोरी ले सकते हैं) कपूर और लौंग एक साथ जलाएं. हर रोज अगर आप कपूर से जुड़ा ये उपाय करेंगे तो आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी. धन आपके पास रुकने लगेगा और समृद्धि भी बनी रहेगी।

2. शाम के समय गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर उसे जला दें और कपूर के जल जाने के बाद यह फूल देवी दुर्गा को चढा दें. ऐसा करने से आपको रुके हुए या कहीं फंसे हुए धन और पैसों की प्राप्ति होगी. साथ ही में अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है।

3. हर रोज सुबह और शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और जलते हुए कपूर को पूरे घर में घुमाएं ताकि उसकी खुशबू सब जगह फैले. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, सुख शांति बनी रहती है।

4. अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा, समस्याओं ने घेर रखा है और इन सबकी वजह से धन की भी हानि हो रही है तो आपको रोजाना नहाने के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदें डालकर उससे स्नान करना चाहिए. ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होता है और भाग्य में वृद्धि होती है।

5. कपूर का उपयोग कर आप धन के साथ ही बुद्धि भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए बुधवार के दिन स्नान के बाद हरे रंग के वस्त्र धारण करें और कपूर और मिश्री के साथ ही घी और कांसे का दान करें. इसके अलावा साबुदाने के 12 दाने लें और उसे कपूर की मदद से जला दें. ऐसा करने से भी भाग्य चमकता है और धन लाभ की प्राप्ति होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
(1) मेष राशि 🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
💐 आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपका काम दरकिनार हो सकता है- क्योंकि आप अपने प्रिय के साथ में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। समय का सदुपयोग करना सीेखें। यदि आपके पास खाली वक्त है तो कुछ रचनात्मक करने की कोशिश करें। वक्त को बर्बाद करना अच्छी बात नहीं है।

(2) वृषभ राशि 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
💐 आज आप रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं।

(3) मिथुन राशि 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
💐 आप लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुक़सान पहुँचेगा। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।

(4) कर्क राशि🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
💐 आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन पलों का पूरा लाभ उठाएँ। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का उपयोग आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

(5) सिंह राशि🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
💐 आज आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। रिश्तेदारों के यहाँ छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। थोड़े बहुत टकराव के बावजूद भी आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और आप अपने संगी को खुश रखने में कामयाब होंगे। दफ़्तर में हुए बदलावों से आपको आख़िरकार लाभ ही मिलेगा। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।

(6) कन्या राशि 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
💐 आज के दिन रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

(7) तुला राशि ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
💐 आज आप ज़िन्दगी की बेहतरीन चीज़ों को अंदर से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग़ के दरवाज़े खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला क़दम है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा।

(8) वृश्चिक राशि🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
💐 आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे संभव । आज आपका आपस में कुछ ज्यादा विवाद हो सकता है जिसके दूरगामी परिणाम वैवाहिक जीवन के लिए नकारात्मक हो सकते हैं।

(9) धनु राशि 🏹 ( ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
💐 आज के दिन लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आकस्मिक लाभ या निवेश के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना असंभव है। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

(10) मकर राशि 🐊(भो,जा,जी,खी,खू, खा, खो, गा, गी)
💐 आज आपको ध्यान से सुकून मिलेगा। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएंगे। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फँस सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में सफल नहीं हो पाएंगे. आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

(11) कुंभ राशि 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
💐 आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सटीक इलाज है। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। आपका जीवनसाथी आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। आज कार्यक्षेत्र में आपकेी ऊर्जा घर के किसी मसले को लेकर कम रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज के दिन अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाव बना पाने में सफल नहीं हो पाएंगे. आपको अपने जीवनसाथी की ओर से आज विशेष उपहार मिल सकता है।

(12) मीन राशि 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
💐 आज आप अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताक़त की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
_______________________________

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!