Advertisement

देर रात नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की भिंड़त एक ट्रक चालक गंभीर घायल।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

नेशनल हाईवे 11 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ,जिसमें दो ट्रकों की आमने सामने भिंड़त हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया,जिसे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार
हादसा एनएच 11 पर लखासर से लगभग 1 किलोमीटर आगे हुआ। बताया जा रहा है कि दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हुई,जिसमें एक ट्रक टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गया। टोल एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका इलाज जारी है। घायल चालक की पहचान संजू पुत्र नारायण राम निवासी कोलायत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट टीम के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!