Advertisement

मुख्यमंत्री का आभार जताने रवाना हुए पंचायतों के प्रशासक, श्रीडूंगरगढ़ से ये हुए शामिल पढें पूरी खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ

राजस्थान सरकार द्वारा सरपंचों को प्रशासक की नियुक्ति दिए जाने के बाद,राजस्थान सरपंच संघ 4 फरवरी को जयपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन कर रहा है। आज मंगलवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सरपंचों की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल का अभिनंदन किया जाएगा। मंगलवार को जयपुर में प्रदेश भर के सरपंच एकत्र होगें एवं मुख्यमंत्री का आभार जताएंगे। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं प्रशासक भी सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के आगे से सामूहिक रूप से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर में सरपंच एवं नवनियुक्त प्रशासक सरपंच संघ राजस्थान द्वारा जयपुर में आयोजित हो रहे पंचायतीराज सशक्तिकरण एवं अभिनंदन समारोह भाग लेंगे उसके लिए सरपंच संघ रात को जयकारों के साथ रवाना हुआ। जिसमे रणवीर सिंह सेरुणा,लक्ष्मणजाखड़ बिगारामसरा,रामेश्वर गोदारा उपनी,श्रीराम गुरुवा राजेडू,सीताराम सैन पुंनदलसर,समुन्द्रराम सारण जाखासर,ज्ञानाराम ज्यानी बापेऊ,राकेश कल्याणसर ओंकार कुंतासर,डालूराम डेलवा,रामनारायण बरजांगसर,सहीराम नायक जैतासर,प्रकाशनाथ पूनरासर,शेरसिंह कोटासर,बुधराम ठुकरियासर,गोविंदराम देराजसर सुभाष नाईक घाबरिया,रामचन्द्र धीरदेसर चोटियांन,सुनील मलिक सतासर,ओमप्रकाश सुरजनसर शिव जोशी आड़सर सहित सरपंच व प्रतिनिधि सदस्य शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!