Advertisement

25 साल से फरार चल रहे सड़क दुर्घटना के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमें 25 साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1999 में थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के आरोपी आस मोहम्मद पुत्र सुभान खान (निवासी गुंडूरी, पीएस नगीना, जिला नूह, हरियाणा) को न्यायालय द्वारा बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वह पेश नहीं हो रहा था।
इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और चंद्रपाल की टीम को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!