Advertisement

मंदसौर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका में हुआ आयोजन

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार

जनपद- मंदसौर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका में हुआ आयोजन

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सशक्त नारी,सशक्त समाज एवं बेटी सम्मान थीम पर आधारित महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका सभा कक्ष मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, जिला बाल संरक्षण इकाई की सदस्य श्रीमती रेणुका रामावत, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती रेहाना पाटिल आदि ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों एवं महिलाओं के प्रति शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभा को संबोधित किया गया। इस अवसर पर खेलकूद गतिविधियों मैं विभिन्न स्तरों पर पुरस्कृत होने वाली बालिकाओं, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, विभागीय पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वैशाली माथुर द्वारा किया गया। आभार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पीसी चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर 130 बालिकाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में नेशनल एवं राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व एवं मेटल प्राप्त करने वाली को सम्मानित किया गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!