Advertisement

हरियाणा-महेन्द्रगढ़ 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुआ उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेन्द्रगढ़ हरियाणा

राज्य हरियाणा जिला महेन्द्रगढ़

दिनाँक 26/02/2025

76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुआ उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम

विधायक ओमप्रकाश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली

हरियाणा महेंद्रगढ़  उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक ओमप्रकाश यादव ने महेंद्रगढ़ में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने समारोह से पहले शहीद स्मारक पर नमन किया। समारोह में उन्होंने उत्कृष्टï कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत में पूर्ण स्वराज के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि उनकी आने वाली पीढियां किसी की गुलाम बनकर न रहे और स्वतंत्र रूप से अपने अधिकारों का निर्वहन कर सके। आजादी की लड़ाई में हरियाणा प्रदेश का भी अहम योगदान रहा है। आज भी हरियाणा के नौजवान सेना में भर्ती होना अपनी शान समझते हैं और यहीं कारण की देश की सशस्त्र सेनाओं में हर दसवां सिपाही हरियाणा से है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा हैं, जिससे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। सरकार ने जनसेवा और जनता के बीच दीवार बन चुकी व्यवस्था को न केवल बदलने का काम किया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया है, जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल तरीके से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर लम्बे समय तक गरीब कल्याण की बातें तो की जाती रही, लेकिन उनका लाभ पात्र व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाया। सरकार ने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज भारत के विकास का अमृत काल चल रह है। आज देश-प्रदेश का युवा शक्ति की पूंजी और ऊर्जा से भरा हुआ है। ऐसी सकारात्मक परिस्थितियां फिर शायद ही हों। आने वाला समय अब सफलता का है। सिद्धि का है। ये भारत का समय है और भारत अब तेजी से आगे बढऩे वाला है।

उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज बिना मांग के खोले गए हैं। इनमें आधे से अधिक लड़कियों के हैं।

उन्होंने कहा कि देश के गणतंत्र ने देशवासियों को सामाजिक समरसता तथा जनप्रतिनिधित्व का अधिकार दिया है। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं, यहां के कर्मठ किसान-मजदूरों, कारीगरों तथा साईंसदानों को जाता है जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। आज हमारा भारत देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चंहुमुखी प्रगति कर रहा है।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने समारोह में शामिल हुए स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद सैनिकों के परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, सेना मेडल धारकों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपमंडल के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने मनमोहक साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमे आरपीएस स्कूल, बीजेआरडी स्कूल, ओम साईं राम स्कूल, यदुवंशी स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, एसपीजी स्कूल व मॉडर्न स्कूल शामिल हैं। इससे पहले पुलिस विभाग और स्कूल, कॉलेज की एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड में शामिल टुकड़ियों में पुलिस विभाग, गवर्नमेंट कॉलेज महेंद्रगढ़, आरपीएस कॉलेज, यदुवंशी स्कूल, आरपीएस स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, सरस्वती स्कूल, मॉडर्न स्कूल, राव जयराम स्कूल, श्री कृष्णा स्कूल, शरबती स्कूल व हैप्पी स्कूल के बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने महेंद्रगढ़ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्कूलों के छात्रों व विभागों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एमडीएम संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव व पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने स्कूल के प्रांगण में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, एसडीएम संजीव कुमार, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी, जिला पार्षद संतोष पीटीआई, जिला पार्षद देवेंद्र प्रधान, नगर पालिका सचिव प्रशांत शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव, खंड शिक्षा अधिकारी अलका सहित अधिकारी, कर्मचारी व अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!