Advertisement

26 जनवरी 2025 रविवार गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं सहित देखें आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -(सवांददाता नरसीराम शर्मा)

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग🕉️

26 जनवरी 2025

सम्वत :- 2081
मास :- माघ
तिथि :- द्वादशी 08:34 pm
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- ज्येष्ठा 08:27 am नक्षत्र स्वामी बुध
:- मूल नक्षत्र स्वामी केतु
वार :- रविवार
पंचक :- नहीं
चंद्र :- वृश्चिक 08:27 am
:- धनु
सूर्य :- मकर

अभिजीत मूहर्त :- 12:26 pm से 01:09 pm
राहुकाल :- 04:50 pm से 06:11 pm
दिशाशूल :- पश्चिम

आज का विशेष :- गणतंत्र दिवस

चोघडिया, दिन

उद्वेग 07:28 – 08:48 अशुभ
चर 08:48 – 10:09 शुभ
लाभ 10:09 – 11:29 शुभ
अमृत 11:29 – 12:50 शुभ
काल 12:50 – 14:10 अशुभ
शुभ 14:10 – 15:30 शुभ
रोग 15:30 – 16:51 अशुभ
उद्वेग 16:51 – 18:11 अशुभ

चोघडिया, रात

शुभ 18:11 – 19:51 शुभ
अमृत 19:51 – 21:30 शुभ
चर 21:30 – 23:10 शुभ
रोग 23:10 – 24:49* अशुभ
काल 24:49* – 26:29* अशुभ
लाभ 26:29* – 28:08* शुभ
उद्वेग 28:08* – 29:48* अशुभ
शुभ 29:48* – 31:28* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

मेष राशि :- स्वभाव में चिड़चिड़ापन आपके लिए अच्छा नहीं है।प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे।सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी।कार्यों को टालने का प्रयास न करें,लापरवाह न बनें।

वृषभ राशि :- आज परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है।व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा।धर्म में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि :- आज कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है,लाभ प्राप्ति में रूकावटें आ सकती हैं।आत्मविश्वास बनाए रखें।व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें,किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

कर्क राशि :- कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे,आज संभव है।अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है,स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे।यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह राशि :- कुसंगति से बचें।व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।समाज में आपकी प्रशंसा होगी।व्यापार लाभदायक रहेगा।किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी।जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।

कन्या राशि :- आपके किए वादों को पूरा करने का समय है।जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं।यश,उत्साह बढ़ेगा।रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।

तुला राशि :- संतान से शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं।जरूरतमंद व्यक्ति पर परोपकार करेंगे।व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा।रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।रूका पैसा मिलेगा।पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि :- अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे।अपनों द्वारा धोखा मिलेगा।सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।व्यर्थ में संदेह न करें।व्यापार लाभप्रद रहेगा।नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

धनु राशि :- कम समय में कार्य को पूरा करेंगे।अपने महत्व को भूलें नहीं।श्रेष्ठजनों से मेल होगा।व्यापारिक निर्णय समय पर लें,लाभ की संभावना है।परिवार की उलझन खत्म होगी।मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि :- व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायक परिणाम मिलेंगे।परिवार की चिंता रह सकती है।वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं।किसी योजना का लाभ मिलेगा।अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कुंभ राशि :- आज भेंट,उपहार मिलने के योग हैं।कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी।निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी।रोजगार में तरक्की के योग हैं।खर्चों में कमी आवश्यक है।दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे।

मीन राशि :- बिना सोचे समझें, कुछ न करें।आप अपनी बातों से अपनों को नाराज कर देंगे।पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा।व्यापार में वृद्धि संभव है।सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!