Advertisement

 अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महामंत्री ने मध्य प्रदेश में महिलाओं की विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां

 अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महामंत्री ने मध्य प्रदेश में महिलाओं की विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां


 अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ जी सोनी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन श्री राजकुमार जी सर्राफ प्रिंस की अनुशंसा के साथ मध्य प्रदेश में महिलाओं की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। ‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह नियुक्तियां राष्ट्रीय महासचिव श्री अशोक जी वर्मा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रामस्वरूप जी सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनीष जी सोनी, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष श्री मति नीलम सोनी जी, आष्टा एवं राष्ट्रीय युवाध्यक्ष श्री अमित जी सोनी एडवोकेट एवं समस्त राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारीयों की सहमति से की गई है। ‌ जो कि श्रीमती रीना जडिया जबलपुर प्रदेश सचिव, शिक्षण, संस्कार, समिति अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल कि प्रेरणा से 1 श्रीमती गुंजन नितिन सोनी दरहाई जबलपुर को शिक्षण संस्कार समिती प्रदेश संयुक्त सचिव 2 कु, सुरुचि सोनी जबलपुर शिक्षण संस्कार समिति प्रदेश सह सचिव 3 श्री मति वीणा सोनी जबलपुर, शिक्षण संस्कार समिति, संभाग सचिव जबलपुर4 श्री मति आशा किरीट भाई जबलपुर को शिक्षण संस्कार समिति जिला सचिव, 5 श्रीमति गरिमा गजैन्द्र सोनी दरहाई को शिक्षण संस्कार समिति नगर प्रभारी जबलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है । ‌ इन सब नारी शक्ति के मनोनयन पर अ.भा. स्वर्णकार महासभा आपको हार्दिक शुभकामनाएं देता है। आपसे उम्मीद करता है कि जो दायित्व आपको दिया गया है उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे एवं स्वर्णकार समाज को संगठित बनाने में अपना योगदान देंगे। आपसे अनुरोध है की आप अपने कार्य प्रगति का ब्यौरा राष्ट्रीय अध्यक्ष/राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश अध्यक्ष जी को अवगत कराएंगे । महिलाओं की इन नियुक्तियों से स्वर्णकार समाज की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!