क्या क्रिकेटर मोहम्मद शमी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं?
रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब
: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी बीजेपी को ज्वाइन कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में बंगाल से उतारा जा सकता है। मोहम्मद शमी मूल रूप से उत्तर प्रदेश से आते हैं परन्तु घरेलू क्रिकेट की शुरुआत उन्होंने बंगाल की तरफ से की । पिछले वर्ड कप में उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें भारत सरकार की और से अर्जुन अवार्ड दिया जा चुका है। वर्ड कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत सराहा था। मेरा राजनीतिक आंकलन है कि उन्हें बंगाल की आसनसोल सीट से चुनाव मैदान में बीजेपी की और से उतारा जा सकता है और यहां उनका मुकाबला टीएमसी के मौजूदा सांसद शत्रुध्न सिन्हा के साथ हो सकता है। गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर का दौरा किया और वहां पर कश्मीर के आम अवाम ने उनका जोरदार स्वागत किया। धारणा है कि मुस्लिम समुदाय भाजपा के लिए वोट नही करता है और विपक्षी दल अक्सर आरोप लगाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नही देती है। अब इसका भरपूर जवाब देने के लिए मुमकिन है कि बीजेपी आने वाले लोकसभा चुनावों में बड़े नामों वाले मुस्लिम चेहरों को मौका दे। बंगाल में भाजपा का टीएमसी से सीधा मुकाबला होने वाला है, बंगाल में मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है और फिलहाल उनका झुकाव ममता बनर्जी की और है। यदि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में मोहम्मद शमी को बंगाल से चुनाव मैदान में उतारती है तो निश्चित रूप से उनको बहुत फायदा होगा। बंगाल के साथ भारत का मुस्लिम मतदाता कहीं न कहीं भाजपा से जुड़ेगा और विपक्ष के मुस्लिम तुष्टिकरण करना मुश्किल हो जाएगा।


















Leave a Reply