सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-(सवांददाता मीडिया प्रभारी)
हरे या फिर काले अंगूर तो आप भी अक्सर खाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी लाल अंगूर का स्वाद लिया है? दरअसल यह विटामिन सी विटामिन ए विटामिन बी-6 और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि डेली डाइट में लाल अंगूर को शामिल करने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
HIGHLIGHTS
1.हरे और काले अंगूर तो आमतौर पर खूब खाए जाते हैं।
कम ही लोग हैं,जो लाल अंगूर खाने के फायदे जानते हैं।
2.यह अंगूर सिर्फ रंग ही नहीं, सेहत के लिहाज से भी काफी यूनिक है।
3.लाल अंगूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन सी,ए,बी-6,के और कई मिनरल्स जैसे जिंक कॉपर,पोटेशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
रोजाना एक कटोरी लाल अंगूर खाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है और कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। मार्केट में अंगूर की अलग-अलग किस्में उपलब्ध हैं। जिनमें हरे, लाल और काले अंगूर शामिल हैं। आइए,इस आर्टिकल में आपको बताते हैं लाल अंदूर खाने के कुछ हैरतअंगेज फायदे वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए लाल अंगूर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। लाल अंगूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है। इसके अलावा,लाल अंगूर में भरपूर मात्रा में पानी होता है जो भी पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। यही कारण है कि वजन घटाने के दौरान लाल अंगूर खाने से आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
हार्ट को रखे हेल्दी
लाल अंगूर में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड्स और पॉलीफेनॉल्स हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं,खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड वेसल्स को हेल्दी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, ये एंटीऑक्सीडेंट दिल की मांसपेशियों में होने वाली सूजन को कम करके हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को काफी हद तक कम कर देते हैं। नियमित रूप से लाल अंगूर का खाने से आप हार्ट को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।
डाजबिटीज में फायदेमंद
लाल अंगूर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा तो होती है,लेकिन फिर भी यह ब्लड शुगर को बढ़ाने के बजाय कम करने में मदद कर सकता है। यह बात कई लोगों को हैरान करती है। क्योंकि अंगूर मीठा होता है,लेकिन सच्चाई यह है कि लाल अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। इसके अलावा,लाल अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इम्युनिटी को बूस्ट करे
लाल अंगूर विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स हैं। विटामिन सी हमारी इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाने में बड़ा रोल प्ले करता है। जब हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। तो हमारा शरीर अलग-अलग तरह के इन्फेक्शन्स से बेहतर तरीके से लड़ सकता है और हम हेल्दी रह सकते हैं।
त्वचा के लिए गुणकारी
लाल अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए एक वरदान हैं। ये न सिर्फ स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाते हैं बल्कि उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में मदद करते हैं। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए आप अपनी डाइट में लाल अंगूर को शामिल कर सकते हैं।
ऐसे करें लाल अंगूर को डाइट में शामिल
आप लाल अंगूर को सीधे खा सकते हैं या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो लाल अंगूर को सलाद में भी शामिल कर सकते हैं।


















Leave a Reply