सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-(सवांददाता मीडिया प्रभारी)
खजूर और छुहारा दोनों ही ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि सर्दियों के मौसम में इन दोनों में से किसे डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम इससे जुड़ी डिटेल शेयर कर रहे हैं।
HIGHLIGHTS
1.छुहारा और खजूर दोनों ही सर्दियों में खूब खाए जाते हैं।
2.पोषक तत्वों के मामले में दोनों ही एक से बढ़कर एक हैं।
3.कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि दोनों में से ज्यादा फायदेमंद क्या है।
सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और पोषण की कमी को पूरा करने के लिए हमें खान-पान से जुड़ी कुछ खास चीजों की जरूरत होती है। इस मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। छुहारा और खजूर भी इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से ऐसी दो चीजें हैं, जिन्हें सर्दियों में खूब खाया जाता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से कौन-सा ड्राई फ्रूट सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं।
छुहारा-छुहारा सूखे आलू बुखारे को कहते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर,विटामिन,मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। सर्दियों में छुहारा खाने के कई फायदे हैं। आइए जानें।
हड्डियों के लिए फायदेमंद: छुहारा में कैल्शियम और विटामिन के भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र के लिए गुणकारी: छुहारा में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
हार्ट डिजीज से बचाता है: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर छुहारा दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
कैंसर से लड़ने में मददगार: छुहारा में मौजूद कुछ तत्व कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने में असरदार: छुहारा में विटामिन सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
खजूर-खजूर एक मीठा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। सर्दियों में डाइट में खजूर को शामिल करने के भी कई फायदे हैं। आइए जानें।
एनर्जी लेवल को बढ़ाए: खजूर में नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है।
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे: खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए: कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर खजूर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
हार्ट डिजीज से बचाता है: खजूर में मौजूद पोटेशियम हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है।
नींद को बनाए बेहतर: खजूर में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है।
छुहारा या खजूर: कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?
छुहारा और खजूर दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। दोनों में ही कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं,लेकिन कौन सा फल सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद है,यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको किस तरह के हेल्थ इश्यू को टारगेट करना चाहते हैं।
मजबूत हड्डियों के लिए: अगर आपको हड्डियों की समस्या है तो छुहारा आपके आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन के की मात्रा ज्यादा होती है।
बेहतर डाइजेशन के लिए: अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं अक्सर रहती हैं, तो दोनों ही फल आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
एनर्जी के लिए: अगर आपको थकान महसूस होती है तो खजूर आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को एनर्जी देती है।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।