लहार थाना पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
नियमों का पालन न करने बालों के काटे चालान
पत्रकार मंगल सिंह कुशवाह

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है
आज लहार में पुलिस अधीक्षक महोदय भिंड डॉ असित यादव के निर्देशानुसार लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा के द्वारा पुलिस दल के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध 33 चालान काट कर 11900 समन शुल्क वसूला गया
चेकिंग के माध्यम से लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने,दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहन कर चलने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने, रात्रि में एक्सीडेंट रोकने हेतु ट्रैक्टर ट्रॉलियों के पीछे रेडियम लगवाने ,इधर-उधर वाहन नहीं खड़े करने की समझाइश दी गई
चेकिंग में थाना प्रभारी लहार रविन्द्र शर्मा, si आशीष यादव तथा लहार थाना का पुलिस का बल उपस्थित रहा पत्रकार मंगल सिंह कुशवाह


















Leave a Reply