शाहजहां का 370 व उर्स मुबारक 26 27 28 को
रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा

आगरा खुद्दाम ए रोजा ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष हाजी ताहिर उद्दीन ताहिर ने कहा है कि आगामी 26 27 28 जनवरी 2025 को तीन दिवसीय सालाना बादशाह शाहजहां का जश्नेश उर्स मुबारक ताज महल मैं मनाया जाएगा उर्स मुबारक की शुरुआत 26 जनवरी से की जाएगी जिसमें सबसे पहले गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी जो की गुलाब जल एवं चंदन की लकड़ी से गुस्ल किया जाएगा उर्स के पहले दिन दोपहर 2:00 बजे से ताजमहल निशुल्क रहेगा वही उसके दूसरे दिन 27 जनवरी 2025 को संदल की रस्म 2:00 बजे दोपहर में अदा की जाएगी वही पर्यटकों के लिए दोपहर 2:00 बजे से ताजमहल निशुल्क कर दिया जाएगा वही उर्स के तीसरे दिन यानी 28 जनवरी 2025 को सुबह फजर के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी वही सारा दिन शाहजहां की मजार चादर चढ़ाई जाएगी वहीं लंगर भी तकसीम किया जाएगा
ताजमहल के आसपास तबारक भी बांटा जाएगा वही देश की सबसे लंबी सतरंगी हिंदुस्तानी चादर चढ़ाने का सिलसिला भी 2:00 बजे से शुरू होगा जिसके बाद तीन दिवसीय शहंशाह है ताजमहल शाहजहां का उर्स मुबारक संपन्न हो जाएगा 28 जनवरी 2025 को सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों के लिए पूरे दिन ताजमहल का प्रवेश देसी विदेशियों के लिए निशुल्क रहेगा जिसमें देसी विदेशी मेहमानों भी शिरकत करते हैं देश की सबसे लंबी सतरंगी चादर में शिरकत कर देसी विदेशी मेहमान स्वागत भी किया जाएगा वही आने वाले सभी जायरीनों से अपील है कि तीन दिवसीय जश्ने उर्स मुबारक में कोई भी ऐसी चीज ना लाएं जो की ताजमहल के अंदर प्रतिबंधित है जैसे कि गुटका पान बीड़ी सिगरेट चाकू छुरी और कोई भी नौकरी एवं डंडा आदि संग नहीं ले क्योंकि यह सभी ताजमहल परिसर में प्रतिबंधित है जिससे ताजमहल की चेकिंग में परेशानी आती है


















Leave a Reply