Advertisement

संभागस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी अंतर्गत शिक्षक सेमिनार में आगर मालवा जिला रहा प्रथम

संभागस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी अंतर्गत शिक्षक सेमिनार में आगर मालवा जिला रहा प्रथम

 सत्यार्थ न्यूज़ 
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला

सुसनेर नगर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति अंतर्गत बच्चो को रुचिकर बनाने के उद्वेश्य से दो दिवसीय संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 10 जनवरी से 11 जनवरी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उज्जैन में किया गया जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस पर विभिन्न विषय गणित , पर्यावरण, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक, विज्ञान के मॉडल की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे देवास ,रतलाम,उज्जैन जिले की प्रतिभागियो ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय दिवस पर संपोषणीय भविष्य ओर स्वास्थ्य के लिए श्रीअन्न (मोटे अनाज ) पर सेमिनार का आयोजन किया गया जो कनिष्ठ वर्ग,वरिष्ठ वर्ग ओर शिक्षकों के लिए आयोजित की गई जिसमे शिक्षक वर्ग में प्रथम स्थान आगर जिले से शिक्षक भेरूलाल ओसारा ने प्राप्त किया ओर द्वितीय स्थान संजय सेन रतलाम जिले ने प्राप्त किया परिणाम की घोषणा डाइट प्राचार्य श्री द्विवेदी जी द्वारा की गई इस अवसर पर डॉक्टर अर्चना राठौर द्वारा प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला गया वही श्री डॉक्टर ज्योति जैन द्वारा प्रतियोगिता के मापदंडों से परिचित कार्य गया संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर ए आर खान द्वारा किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!