Advertisement

कायरा की गोशाला में कड़ाके की ठंड में भूख से तड़पती गायो कि मौत

कायरा की गोशाला में कड़ाके की ठंड में भूख से तड़पती गायो कि मौत

मामला सामने आने के बाद पशु चिकित्सक ने किया पोस्टमार्टम

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सोयत कला

सुसनेर। क्षेत्र में इन दिनों तापमान में भारी गिरावट की वजह से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, इस मौसम में लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वही कड़ाके की ठंड व भूख से तड़पता हुआ गोवंश काल के ग्रास में समा रहा है। सड़को पर भटकती हुई गायो की सुध कोई नही ले रहा है इस वजह से असहाय गायो की मौते तो हो ही रही है। साथ ही साथ जनपद पंचायत सुसनेर के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतो की गोशालाओं में भी गायो की मौते होना सामने आ रहा है।

गुरुवार को समीपस्थ ग्राम पंचायत कायरा की गोशाला में आधा दर्जन गायो की मौत कड़कड़ाती ठंड में भूख से तड़पने के कारण हो गई है। मामला सामने आने के बाद सुसनेर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सर्वेश यादव, तहसीलदार विजय सेनानी व जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश शाक्य के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सक डॉक्टर आर सी पंवार ने मौके पर पहुंचकर मृत गायो व बछड़ो का पोस्टमार्टम किया है। गौरतलब है कि जीरापुर रोड़ पर सुसनेर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत कायरा की गोशाला में न तो गायो के आहार के लिये कोई उचित व्यवस्था है और न ही ठंड से बचाव के लिये किसी तरह की व्यवस्था जिम्मेदारो द्वारा की गई है। इस वजह से कड़ाके की ठंड में भुख से तड़पती हुई इन गायो ने दम तोड़ दिया है। गोशाला में गायो को उचित आहार व ठंड से बचाव के अलाव जलाने समेत गुणवत्तापूर्ण चारा पानी की व्यवस्था किये जाने को लेकर ग्रामवासियों के द्वारा समय- समय पर मांग भी उठाई गई है औऱ इस सम्बंध में जिम्मेदार अधिकारीयो का अवगत भी कराया गया लेकिन कार्रवाई नही होने के कारण गुरुवार को आधा दर्जन गायो ने दम तोड़ दिया। इससे कुछ दिनों पूर्व भी गायो की मौत हो चुकी है

इनका कहना

ग्राम पंचायत कायरा की गोशाला में गायो की मौत होने की जानकारी मिलने पर मेरे द्वारा मोके पर पहुँचकर के मर्त गायो का पोस्टमार्टम किया गया है
डॉ. आर सी पंवार
*पशु चिकित्सक, सुसनेर।
फ़ोटो- 9 सुसनेर 1 ग्राम पंचायत कायरा में मृत गाये*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!