रिपोर्टर नितिन पंड्या
बड़नगर
पिट्टू खेल से जोड़ने के लिये एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

बडनगर. उज्जैन जिला पिट्ठू संघ द्वारा लोटस कान्वेंट स्कूल बंगरेड में खिलाड़ियों को पिट्टू खेल के बारे में बताया गया एवं पिट्ठू खेल के प्रचार प्रसार एवं पिट्टू खेल से जोड़ने के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग के ब्लाक समन्वयक नंदकिशोर खटोलिया ने खेलो से जोड़ने हेतु ट्रेडिशनल खेल पिट्ठू के बारे में खिलाड़ियों को खेलो की जानकारी दी । इस अवसर पर उपस्थिति अतिथि दुर्गा शंकर मोयल, लोटस स्कूल डायरेक्टर जितेन्द्रसिंह राजावत, मध्य प्रदेश पिट्ठू संघ के सह सचिव दुर्गा शंकर मोयल, अतिथि के रूम में उपस्थित रहे । अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम की रूपरेखा उज्जैन जिला पिट्ठू एसोसिएशन सचिव प्रवीणसिंह राठौर भिड़ावद 3 द्वारा रखी गई। संचालन विद्यायल खेल शिक्षक हीरालाल चौधरी द्वारा किया गया व आभार प्रदुम्नसिंह राठौर ने माना।


















Leave a Reply