घर घर जाकर कर वसूली करते सीएमओ नागर एवं दलकर्मी
नगर परिषद सुसनेर द्वारा दल गठित कर घर घर जाकर की कर वसूली
सत्यार्थ न्यूज
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार मालीसोयत कला

सुसनेर नगर में नगर परिषद सुसनेर की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर के नेतृत्व में वसुली दल द्वारा घर-घर जाकर की वसुली की जा रही हैं। सीएमओ नागर द्वारा निकाय के विभिन्न मदों की वसूली के लिए प्रथक प्रथक दल गठित किए गए ।दल द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में भवन स्वामियों से घर-घर संपर्क किया जाकर संपत्ति कर, समिति कर, समेकित कर तथा जलकर की वसूली की जा रही है। निकाय स्वामित्व की दुकानों के दुकान किराए की वसूली भी की जा रही है । गुरूवार इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 12 में आगर रोड स्थित भवनो पर भवन स्वामी से वसूली की गई। जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओ पी नागर, राजस्व शाखा प्रभारी रामेश्वर माली, प्रभारी लेखपाल जमील उर रहमान, राजेश पवार , जगदीश माली उपस्थित थे। सीएमओ ओ पी नागर द्वारा नगरवासियों से समस्त कर एवं दुकान किराया जमा कर नगर परिषद को सहयोग दिए जाने की अपील की गई है


















Leave a Reply