जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया स्कूलों का निरीक्षण
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

जिले के विद्यालयों में परीक्षा की दृष्टि से शैक्षणिक एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर सिसोदिया द्वारा गुना एवं आरोन विकासखंड के स्कूलों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ाहट,सीएम राइज स्कूल उत्कृष्ट आरोन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरोन, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरोन, पीएम श्री हाई स्कूल छीपौन का निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य, शैक्षणिक गतिविधि ,छात्रवृत्तिएवंअपार आईडीकी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हेतु छात्रों का पंजीयन, साइकिल वितरण, फेल खातों का अपडेशन, यू डाइस डेटा प्रविष्टि आदि विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गयी तथा समय सीमा में समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं का अवलोकन किया एवं बोर्ड की कक्षाओं के विद्यार्थियों को विशेष रूप से कड़ी मेहनत एवं समय पालन की आवश्यकता का महत्व बताते हुए पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने के लिए कहा। उपस्थित स्टाफ को भी आवश्यकता पड़ने पर अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित करने एक्स्ट्रा क्लास तथा रिमेडियल क्लास लगाई जाने के लिएनिर्देशित किया ।
इस दौरान एडीपीसी गुना श्री आशीष टांटिया, सहायक यंत्री जिला शिक्षा केंद्र श्री अनिल दुबे विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरोन श्री विनोद रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

















Leave a Reply