’मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित किये जा रहे शिविर
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में ‘’मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जा रहा हैं।
इसी क्रम में आज जनपद पंचायत चाचौंडा की ग्राम पंचायत जामोन्या जागीर, झिरी, ईंटखेड़ी एवं रामनगर आयोजित शिविर में कुल 311 आवेदन प्राप्त किए गए। जनपद पंचायत बमोरी की ग्राम पंचायत लोंडेरा, पांचौरा, कुडका एवं मगरोडा में कुल 247 आवेदन प्राप्त किए गए। जनपद पंचायत गुना की ग्राम पंचायत करके की महू, गाजीपुर, मारकीमहू एवं गेंहूखेडा में आयाजित शिविर 308 आवेदन प्राप्त हुए तथा जनपद पंचायसत राघोगढ़ की ग्राम पंचायत आमला बडा, चैनपुरा, टोडरा एवं नोहर में आयोजित शिविरों में 192 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही शहरी क्षेत्र में आयोजित शिविरों में कुल 187 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में लगभग कुल 1043 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर आए हितग्राहियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। कोई भी हितग्राही छूटना नहीं चाहिए। साथ ही शिविरों की मॉनिटरिंग भी बारीकी से की जाए। अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीमा में कर उसकी एंट्री पोर्टल पर किया जाना सुनिश्चित करें। जिले स्तर से अधिकारियों को इस काम की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

















Leave a Reply