सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
भामाशाह परिवार ने गौशाला में पधारकर गौसेवा कर गौवंश को लापसी का भोग लगाया
गौशाला के भामाशाह परिवार की श्रीमती सरस्वती देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री गोविंदराम जी सोनी दुलचासर की पुत्रियां श्रीमती कंचन देवी सोनी,श्रीमती सुलोचना देवी सोनी ने अपनी माता के स्वास्थ्य लाभ हेतु अपनी माता साथ गौशाला में पधारकर उनके 2100 रूपये की राशि सेवा समर्पित कर
लापसी का भंडारा कर गौवंश को भोग लगाया व गौसेवा कर उत्तम स्वास्थ्य स्वास्थ्य की कामना की। गौशाला कमेटी ने श्रीमती सरस्वती देवी सोनी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए आभार व्यक्त किया बुधवार को गौशाला प्रांगण में कथा व्यास पंडित श्री प्रकाश जी तिवाड़ी पधारें व भंडारा आयोजन के साक्षी बने। गौशाला कमेटी ने पधारे हुए सभी भामाशाहों का गौशाला स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौशाला कमेटी के मालसिंह किशोर सिंह मदन लाल जोशी गोपालक परिवार ने किया गौ सेवा में सहयोग कर पुण्य का लाभ लिया।


पशुपालन विभाग मोबाइल पशु चिकित्सा टीम ने किया बीमार गौवंश का इलाज किया गौशाला का निरीक्षण,व्यवस्था देखकर की प्रशंसा
गौशाला में बुधवार को एक गौवंश के बीमार होने पर ईलाज के लिए राजस्थान सरकार गोपालन विभाग मोबाइल पशु चिकित्सालय हेल्पलाइन 1962 पर कॉल किया गया। राजस्थान सरकार गोपालन विभाग मोबाइल पशु चिकित्सालय की एंबुलेंस लेकर गौवंश इलाज के लिए डॉक्टर शशि चौधरी की टीम पहुंची। साथ में प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय दुलचासर के डॉक्टर सुभाष घारू एवं गौशाला के पशुधन अधिकारी बाबूलाल दुसाद भी मौजूद रहे। एक गौवंश का इलाज कर गौशाला के अन्य गौवंश के स्वास्थ्य हेतु निरीक्षण किया। पशुपालन विभाग के टीम ने गौशाला का अवलोकन करते हुए साफ सफाई चारा पानी व्यवस्था देखकर गौशाला कमेटी की प्रशंसा की गौशाला कमेटी के प्रबंधक अगर सिंह सहित गौशाला के सदस्य रहे मौजूद गौशाला कमेटी ने पशुपालन विभाग मोबाइल पशु चिकित्सा टीम आभार जताया।


















Leave a Reply