Advertisement

बीकानेर-मिंग्सरिया में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा, सजाई झाकियां उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब।

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में बालगोपाल गौशाला प्रांगण में साध्वी हेमलता बाई के सान्निध्य में 8 दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो गया गांव की बाल गोपाल गौशाला समिति के प्रांगण मे कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ हुई। आयोजक समिति सदस्यों ने बताया कि सुबह ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली जो विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक कलश पहुंची कलश यात्रा ने बड़ी सँख्या में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा में देवी देवताओं की झांकिया सजाई गई कथा स्थल पर 14 जनवरी तक कृष्णानंद महाराज द्वारा प्रतिदिनि 11 से 4 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। बुधवार को कथा के माहात्म्य वर्णन के साथ कथा प्रारंभ हुई। कलश यात्रा में गौशाला समिति अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत मंत्री मनीराम गोदारा उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित पूर्णाराम,सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह राकेश गोदारा संदीप,भागीरथसिंह धर्मास,बालाराम प्रजापत हड़मानाराम छरंग रतनाराम शर्मा,चेतननाथ रीड़ी,भंरनाथ रीडी मामराज नाथ ओमाराम गोदारा, किशनाराम गोदारा,खंगसिंह बिदावत सहित आस पास के गांवो से अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के कार्यकर्ता अशोक सिंह ने बताया की 14 जनवरी को कथा पूर्ण होगी व 15 जनवरी सुबह पूर्णाहुति यज्ञ, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, महाभंडारे का आयोजन होगा। वहीं शाम को एक शाम गौ माता के नाम विशाल जागरण का आयोजन होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!