सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सेरूणा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध डोडा पोस्त की गई कार्रवाई में अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सेरूणा पुलिस द्वारा सांवतसर निवासी बजरंग लाल को गिरफ्तार किया था और मामला एनडीपीएस का होने के कारण जांच श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा को दी गई थी। सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने गहन अनुसंधान करते हुए एक और तस्कर सुखराम पुत्र भैराराम निवासी कुदसू पुलिस थाना पांचू को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि गिरफ्तार आरोपी डोडा पोस्त का बड़ा तस्कर है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपीयो को न्यायालय में पेश किया जहाँ से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।


















Leave a Reply