Advertisement

बीकानेर-शिक्षाविद सेवानिवृत प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ ने उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए की भूमिदान,अभयसिंहपुरा में बनेगा भव्य उपस्वास्थ्य केंद्र भवन

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ ग्राम पंचायत जैसलसर के गांव अभयसिंहपुरा जहाँ गाँव में उपस्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन निर्माण लिए जमीन की कमी को पूरा करते हुए गाँव अभयसिहपुरा के भामाशाह सेवानिवृत्त प्राचार्य शिक्षाविद सम्मानीय श्री आदूराम जाखड़ सुपुत्र श्री पेमाराम जी जाखड़ निवासी अभयसिहपुरा ने गाँव की आबादी भूमि में स्थित अपने पट्टेशुदा भूखंड में से उपस्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण के लिए जमीन दान कर एक अनुकरणीय मिशाल पेश की और मंगलवार को भूमि का नामांतरण विभाग के नाम करवाया गया। जैसलसर सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने भामाशाह परिवार को साधूवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने जाखड़ परिवार का आभार व्यक्त किया कि “दान कियाँ धन ना घटे” कहावत को चरितार्थ करते हुए श्री आदूराम जाखड़ द्वारा गाँव की स्वास्थ्य सुविधा के लिए भूमिदान बहुत ही पुनीत कार्य किया गया है जिससे सम्पूर्ण ग्रामवासी लाभान्वित होंगे।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सेवानिवृत प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ बने दानवीर,उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए की भूमिदान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!