Advertisement

 स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्य स्तरीय अभियान कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी सपना दीदी द्वारा आयोजित विदिशा तहसील में हुआ संपन्न

 स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्य स्तरीय अभियान कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी सपना दीदी द्वारा आयोजित विदिशा तहसील में हुआ संपन्न

 

 


 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रशासक विभाग द्वारा “स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्य स्तरीय अभियान” का आयोजन सपना दीदी बालाजीपुरम केंद्र द्वारा तहसील कार्यालय में संपन्न किया गया। ‌ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा अरुण कुमार सोनी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ एवं स्वच्छ समाज थीम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी भोपाल जोन के क्षेत्र मुख्यालय भोपाल से संचालित प्रशासको, प्रबंधको तथा कार्यपालिका हेतु “स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्य स्तरीय अभियान” का शुभारंभ मध्य प्रदेश राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल द्वारा किया गया था।

 

‌ इसी कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बालाजी पूरी केंद्र संचालिका सपना दीदी द्वारा तहसील विदिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी जी की अध्यक्षता, भोपाल से पधारी डॉक्टर रीना दीदी ब्रह्म कुमारी एवं विशेष अतिथि लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी की उपस्थिती में आयोजित किया गया। तहसीलदार अमित सिंह जी के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन भाई जी लक्ष्मण सिंह सभरवार एवं भोपाल से पधारे राम भाई जी द्वारा किया गया। ‌ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कैंडल लाइट के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सपना दीदी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। ब्रह्माकुमारी रीना दीदी द्वारा इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए ध्यान, ध्यान थेरेपी एवं अध्यात्म संबंधित कुछ एक्टिविटीज कराई गई।

जिनको सभी ने बहुत पसंद किया। आपने लोगों को पांच संकल्प भी दिलवाए। आपने अध्यात्म एवं ज्ञान के महत्व को अपने जीवन, कार्यालयीन कार्यों एवं जीवन की समग्रता में दर्शाते हुए, उनको अपने जीवन में अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। ‌ ब्रह्माकुमारी सपना दीदी द्वारा लोगों को अध्यात्म के प्रति जागरुक करते हुए, बालाजीपुरम विदिशा सेंटर से जुड़कर अपने जीवन को धन्य बनाने के लिए प्रेरित किया। आपने बताया कि यह अभियान नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक सभी जगह चलाया जा रहा है। आपने बताया कि हम अपने जीवन में, परिवार में, कार्यालय में या कहीं पर भी कोई भी कार्य करें तो उसे सेवा के रूप में करें और देखें तो हमारा जीवन सुख आनंद से भर जाएगा। ‌ कार्यक्रम के अंतिम चरणों में भोपाल से पधारी ब्रह्माकुमारी मंजू बहन द्वारा नाट्य गीत गायन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी पटवारी, गिरदावर, राजस्व कर्मचारी आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन में उपस्थित सभी लोगों को पांच संकल्प की पट्टीका बांधी गई एवं प्रसाद वितरित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!