राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का टीकमगढ़ में महिला जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति द्वारा किया गया सम्मान

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी टीकमगढ़ प्रवास पर थे। तब वहां पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की जिला अध्यक्ष एवं महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सोनी के निवास पर श्री सोनी के स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति की महिला जिला अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष टीकमगढ़ श्रीमती संध्या प्रमोद सोनी ने बताया कि लायन अरुण कुमार सोनी के टीकमगढ़ प्रवास पर आने पर उनका स्वागत, वंदन, अभिनंदन कार्यक्रम अंतर्गत शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ के द्वारा अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा जिला महिला समिति टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सोनी एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला महिला समिति टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या प्रमोद सोनी ने उनका स्वागत वंदन अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री सोनी ने कहा कि टीकमगढ़ की मातृशक्ति की ऊर्जा, क्षमता, उत्साह, उमंग, एवं क्रियाशीलता से समाज गौरवान्वित होता है। आपने दोनों जिला अध्यक्षों की भूरी भूरी प्रशंसा की। श्रीमती इंदिरा सोनी ने सम्माननीय के बारे में बताया कि आप अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है। मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के आप प्रदेश उपाध्यक्ष है। समग्र शिक्षक संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश के आप उपाध्यक्ष है । आप द इंटरनेशनल लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी है।लायंस क्लब विदिशा के आप अध्यक्ष हैं। शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के आप जिला सह संयोजक है।मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला विदिशा के आप जिला अध्यक्ष हैं । राष्ट्रीय कवि संगम के आप जिला संरक्षक हैं। महाराणा प्रताप कॉलेज के आप जॉइंट सेक्रेटरी हैं। इसके साथ ही आप रेड क्रॉस सोसाइटी विदिशा, सार्वजनिक वाचनालय विदिशा, अग्रवाल भोजनालय सेवा समिति विदिशा के लाइफ मेंबर भी है l इस प्रकार आप कई संस्थाओं में व्यस्त रहते हैं और समाज सेवा के किसी भी कार्य में अग्रणी भूमिका में नजर आते हैं। उपस्थित महिलाओं में श्रीमती माया, श्रीमती मालती, श्रीमती अनुपमा, श्रीमती जया, श्रीमती पूनम, श्रीमती किरण, श्रीमती संगीता, श्रीमती निशा, श्रीमती राधिका आदि बहनों ने श्रीमान जी का सम्मान करते हुए उनके सम्मान में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में दोनों संगठनों की जिला अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

















Leave a Reply