Advertisement

बीकानेर-22 दिन की यात्रा कर श्रीडूंगरगढ़ के श्रद्धालु पहुँचे अयोध्या कल करेंगे रामलला का दर्शन देखें फ़ोटो व वीडियो सहित खबर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार रामलाल के दर्शन करने अयोध्या धाम की पैदल यात्रा करने संघ रवाना हुआ इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन और स्नेह मिला रास्ते में उनसे मिलने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए क्षेत्र के लोंगो के साथ साथ प्रवासी नागरिक भी आगे आए इस कड़ाके की ठंड में भी लगातार पैदल चल रहे इन रामभक्तों का उत्साह देखकर जगह जगह जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए उनका स्वागत फूल मालांए पहना कर, पुष्पवर्षा कर किया। उनकी इस कुशल यात्रा की कामना की धनराज शर्मा ने बताया कि रामलला के दर्शन करने श्रीडूंगरगढ़ से 15 दिसंबर को श्याम तिवाड़ी,लाल जी प्रजापत नौरंग प्रजापत,प्रदीप माली,महेश सिखवाल पैदल यात्रा प्रारम्भ की इस दौरान सालासर बालाजी,खाटूश्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करते हुए विभिन्न मंदिरों में धोक लगाते हुए आज 6 जनवरी को सभी ने 22 दिन 1100 km की यात्रा पूर्ण कर अयोध्या नगरी में प्रवेश कर लिया पद यात्रियों ने अयोध्या नगरी में प्रवेश करते ही जय श्री राम के खूब जयकारें लगाए पदयात्रियों ने बताया कि ये पूरा सफर पूरे सफर में भजन-कीर्तन और राम नाम का संकीर्तन किया।अयोध्या पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। दल के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आस्था,भक्ति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत अनुभव रही। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक अविस्मरणीय पल बताया। रामलला के दर्शन से पहले यह दल सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना करेगा और इसके बाद राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करेगा। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान राम के चरणों में शीश नवाने का यह अवसर उनकी आस्था को और गहराई देगा। ये सभी कल 7 जनवरी को रामलला के दर्शन कर क्षेत्र व परिवार व देश के खुशहाली की मंगल कामना करंगे। इस दौरान पदयात्रियों साथ सेवादार के रूप में मुन्नीराम ज्याणी व ड्राइवर भगीरथ गोदरा का बहुत बड़ा सहयोग रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!