Advertisement

बीकानेर-कड़ाके की ठंड में भी डटे ग्रामीण शराब ठेका बन्द करवाने 128 वें दिन भी धरना जारी सरकार एवं प्रशासन अब तक मौन-श्याम सुंदर आर्य

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान गाँव में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर आज 128 वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी रहा। एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा की हम 128 दिनों से अपने सामाजिक ताने बाने को बचाने एवं भावी पीढ़ी को नशावृति से बचाने हेतु गांव में शराब ठेका बन्द करने के लिए इस कड़कड़ाती सर्दी में शान्ति पूर्वक आन्दोलन कर रहे है। सरकार एवं प्रशासन को जिम्मेदारी पूर्वक शीघ्र आमजन की मांग माननी चाहिए।लम्बे संघर्ष के उपरांत भी सरकार एवं प्रशासन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दे रहे है। और अब तक मौन है। गांव के युवा एवं आमजन आक्रोशित में रोष बढ़ रहा है। शीघ्र मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन का निर्णय लेने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी आज धरनास्थल पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य,फूसाराम चोटिया,गजानन्द शर्मा,तेजाराम मेघवाल,लिछुराम ढोली,रामचंद्र मामराज,राजू,बिरबल कानाराम,मुन्नीराम,ओमप्रकाश,केशराराम नोरंगलाल किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!