Advertisement

बागेश्वर- शराब के नशे में वाहन चलाकर 14 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला चालक गिरफ्तार

शराब के नशे में वाहन चलाकर 14 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला चालक गिरफ्तार

बागेश्वर। यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। पुलिस ने 14 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति परिवहन विभाग से की है। यातायात उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामंत मंगलवार को यातायात टीम के साथ आरे बाईपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टैक्सी वाहन संख्या यूके 02 टीए 2018 क्रूजर को रोका गया। वाहन चालक चंचल सिंह निवासी सुंदिल जुनायल बागेश्वर शराब के नशे में पाया गया। वाहन में बालीघाट की ओर जाने वाले वाले 14 लोग सवार थे। मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वाहन में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

News Reporter Deepak Kumar Bageshwar

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!