Advertisement

बागेश्वर-जिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा रेफर

जिला अस्पताल से गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा रेफर

बागेश्वर। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने के बाद जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को अल्मोड़ा रेफर किया जा रहा है। हाल में तीन गर्भवती महिलाओं और एक प्रसूता को अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की केवल नॉर्मल डिलीवरी की जा रही है। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. गायत्री पांगती गर्भवती महिलाओं की जांच और नॉर्मल डिलीवरी करवा रही हैं। जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय सात जून से 21 जून तक अवकाश पर हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण सिजेरियन डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला आकांक्षा देवी दस जून को जिला अस्पताल आई थीं। गर्भावस्था की अवधि पूरी होने के बाद भी महिला को प्रसव पीड़ा नहीं हो रही थी, इस कारण महिला को ग्यारह जून को हायर सेंटर रेफर किया गया। दूसरी महिला दीपा देवी को बारह जून को गर्भाशय में पानी की थैली से लीकेज की समस्या के चलते अल्मोड़ा रेफर किया गया। इसी दिन प्रसूता ममता देवी को अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से रेफर किया गया, हालांकि उनका बच्चा जिला अस्पताल में ही जन्मा। शुक्रवार को गर्भवती शीला देवी को गंभीर ऑलिगोहाइड्रामनिओस के कारण अल्मोड़ा रेफर करना पड़ा। ऑलिगोहाइड्रामनिओस की स्थिति में भ्रूण के आसपास एमनियोटिक द्रव बहुत कम हो जाता है। महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की स्थिति की जांच करने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ भी मौजूद नहीं थे।स्त्री रोग विशेषज्ञ के अवकाश में होने से केवल नॉर्मल डिलीवरी कराई जा रही है। शुक्रवार को अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के भी न होने से महिला को रेफर करना पड़ा।
डॉ. गायत्री पांगती, महिला चिकित्साधिकारी, जिला अस्पताल।
न्यूज रिपोर्टर दीपक कुमार बागेश्वर उत्तराखंड

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!