Advertisement

बरेली कॉलेज में प्राचार्य के पत्र का जवाब नहीं दे रहे निदेशक

बरेली कॉलेज में प्राचार्य के पत्र का जवाब नहीं दे रहे निदेशक

बरेली से यूसुफ़ खान की रिपोर्ट

बरेली कॉलेज के स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक पद को लेकर चल रहे विवाद में प्राचार्य के पत्र का जवाब निदेशक ने अब तक नहीं दिया है। ऐसे में निदेशक को दोबारा पत्र देकर उत्तर देने का समय दिया जाएगा। आईजीआरएस पोर्टल पर हुई शिकायत में विवि ने कॉलेज से निदेशक पद किस नियम के तहत बनाया है? इसका जवाब मांगा है।

शिकायतकर्ता ने निदेशक पर वित्तीय अनियमितताएं के आरोप लगाए हैं। साथ ही विवि से जवाब मांगा है। कुलसचिव ने प्राचार्य को पत्र लिखा, जहां से निदेशक से जवाब मांगा गया। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन निदेशक ने 10 दिनों बाद भी प्राचार्य के पत्र का उत्तर नहीं दिया है। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि विवि ने स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक के संबंध में पत्र भेजा था। इसका निदेशक ने निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया, ऐसे में रिमाइंडर पत्र भेजा जाएगा। वहीं, स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के निदेशक प्रो. एपी सिंह ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निराधार हैं। प्राचार्य प्रबंध समिति से जवाब मांगें। निदेशक की जिम्मेदारी समिति ने ही दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!