Advertisement

निलंबित एसओ पर लगे आरोपों की जांच करेंगे मीरगंज सीओ

निलंबित एसओ पर लगे आरोपों की जांच करेंगे मीरगंज सीओ

बरेली से यूसुफ़ खान की रिपोर्ट

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाने से निलंबित किए गए एसओ राजेश बाबू मिश्रा एक मुकदमे की विवेचना में खेल करके फंस गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने मीरगंज सीओ अंजनी कुमार तिवारी को मामले की जांच सौंप दी है।
23 अक्तूबर 2024 को फतेहगंज पश्चिमी के गांव रसूला निवासी नन्हेलाल की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। उनके भाई महेंद्र पाल ने गांव निवासी अलीमुद्दीन पर रिपोर्ट कराई थी। बताया था कि अलीमुद्दीन गांव के खड़ंजे पर तेजी से ट्रैक्टर दौड़ाता था। इससे बच्चों के कुचलने का डर रहता था। नन्हेलाल ने उसका विरोध किया तो अलीमुद्दीन ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि एसएसपी के निर्देश पर लिखे गए हत्या के मामले को विवेचना में एसओ रहे राजेश मिश्रा ने गैर इरादतन हत्या में बदल दिया। जानकारी पर एसएसपी अनुराग आर्य ने एसओ की भूमिका की जांच सीओ को दे दी है। मामला फिर हत्या में तरमीम करा दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!