Advertisement

बीकानेर-11 जनवरी को कस्बें के मंदिरों में होंगे सामूहिक कार्यक्रम,रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपोत्सव के रूप मनाने का विहिप ने किया आह्वान

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज रविवार को बिग्गा बास में स्तिथ गणेश मंदिर में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड,नगर,मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की और से श्रीडूंगरगढ़ में सभी मंदिरों के पुजारीजनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रखण्ड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने बताया की आगामी 11 जनवरी 2025(तिथि: पौष शुक्ल द्वादशी) को श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलाला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सभी मंदिरों में दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रखण्ड मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि इस बार यह कार्यक्रम सभी मंदिरों में सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय किया गया। सभी मंदिरों में तीन दिवस तक सजावट व दोपहर को 2:00 बजे से 5:00 बजे तक मातृशक्ति द्वारा सत्संग आयोजन करने शाम को 6:15 बजे सभी मंदिरों में महाआरती करने वह रात्रि में आरती के पश्चात सुंदरकांड पाठ करने का निर्णय किया गया। बैठक में पंडित जयचंदलाल,बनवारी,अशोक शिवभगवान,श्रवण,रामचंद्र,गोविंद,घनश्याम दास,श्रवण कुमार,भवानी शंकर,अशोक,अशोक कुमार अनिल कुमार,नरेंद्र कुमार,आनंद सहित अनेक पुजारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के वासुदेव सारस्वत भीखाराम सुथार अशोक नाई,फतेह सिंह,त्रिलोकचंद मुकेश,मीना,मोरवानी कुसुम,प्रेक्षा,देवकी,भूमिका सुमन,भूषण सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!