Advertisement

बीकानेर-मिंगसरिया गौशाला में प्रारंभ होगा धार्मिक महोत्सव,श्रीमद्भागवत कथा व एक शाम गौमाता के नाम भव्य जागरण 8 से 15 जनवरी तक

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मिंग्सरिया में 8 जनवरी से 15 जनवरी तक गांव मिंगसरिया में साध्वी हेमलता बाई के सान्निध्य में धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। गांव की बाल गोपाल गौशाला समिति के प्रांगण में 8 जनवरी को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ होगी। कलश यात्रा 8 जनवरी को सुबह 9 बजे श्री ठाकुरजी मन्दिर से रवाना होगी। कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक कृष्णानंद महाराज(रतनगढ़ वाले) करेंगे। गांव मिंगसरिया सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेंगे। 15 जनवरी को सुबह सवा ग्यारह बजे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। इसी दिन रात को एक शाम गौमाता के नाम भव्य जागरण का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल,सुनीता स्वामी,राजू स्वामी शामिल होंगे। 15 जनवरी को कार्यक्रम में पोकरण विधायक व तारातर मठ के महंत प्रतापपुरी जी महाराज व सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर मोहनदासजी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं अनेक जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। समिति अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन में शामिल होने का आग्रह भी किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!