Advertisement

बीकानेर-महिला सरपँच सक्रिय अपने क्षेत्र में बंद करवाए आधा दर्जन नकारा ट्यूबवेल पढ़े क्षेत्र की सकारात्मक खबर

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क्षेत्र के गांव पंचायत मोमासर की महिला सरपंच सरिता देवी ने जागरूक होकर एक प्रशासनिक आदेश की पालना में तुरंत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी उमा मित्तल द्वारा सुरक्षा समितियां बनाकर नाकारा व फैल हुए ट्यूबवेल व कुओं के हॉल बंद करवाने के निर्देश दिए गए। उसके बाद आज पहले ही दिन रविवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमासर की महिला सरपंच सरिता संचेती ने सक्रिय होकर अपनी ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब आधा दर्जन हॉल बंद करवा दिए है। सरिता संचेती ने बताया कि उन्होंने टीवी में चेतना के नकारा ट्यूबवेल के गड्ढे में गिरने और उसे निकालने के बारे में,मासूम की मौत व उसके परिजनों के बुरे हाल,लगातार देखे था। तभी उन्हें अपने मन भी इस पीड़ा का एहसास हुआ और उपखंड अधिकारी के निर्देशों के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत ही इन्हें बंद करने के निर्देश गांव में दे दिए। उपसरपंच जुगराज संचेती ने बताया कि रविवार को आधा दर्जन नकारा पडें हॉल को बंद करवा दिया गया है और हनुमान धोरा बास व रामदेवरा बास दोनों बास में ग्रामीणों से अपील की गई है कि ऐसे हॉल की जानकारी साझा करें जिससे उन्हें बंद करवाया जा सके। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि उन्होंने लोहे की जालियां बनवाई है। हॉल पर जाली लगाकर उसे बेल्डिंग करवा कर परमानेंट बंद किया जा रहा है। ताकि कोई इन्हें खोल भी नहीं सकें। इस दौरान बाबू लाल गर्ग,रणजीत खटीक,बाबूलाल सहू,पापुराम लुहार मौजूद रहें।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-आमजन से अपील करता है कि अपने आसपास जो भी इस तरह के खुले बोरवेल ओपनवैल है इसको यदि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रशासन या नगर पालिका प्रशासन बंद नहीं करता है स्थानीय लोग अपने स्तर पर प्रयास करें फिर भी ऐसा नहीं होता है तो हमें सूचित करें हम प्रशासन को अवगत कराएंगे ताकि किसी भी जीवन को बचाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!