Advertisement

“प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू”चर्चा में शामिल होंगे 1लाख 24 हजार विद्यार्थी”

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरो चीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू”चर्चा में शामिल होंगे 1लाख 24 हजार विद्यार्थी

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए पीएम की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। यूपी व सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में एक लाख 24 हजार 236 विद्यार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा में जिले के 95906 यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के 28303 विद्यार्थियों को शामिल होना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 14 जनवरी तक विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को पत्र भेजा है।
परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवें संस्करण में कक्षा छह से इंटर तक के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर 14 जनवरी तक पंजीकरण के बाद कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा से पहले बच्चों से बात करेंगे। बच्चे प्रधानमंत्री मोदी से सीधे सवाल भी पूछ सकेंगे हैं। इसमें जिले के भी विद्यार्थियों को मौका मिल सकता है।
“ऐसे करना होगा आवेदन”
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए पोर्टल पर आवेदक को अपना ब्योरा दर्ज करना होगा। पांच प्रश्न पूछे जाएंगे, चार विकल्प दिए जाएंगे। सही उत्तर का चयन करने के बाद इसे सबमिट करना होगा। सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। 14 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!